उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, देहरादून में कल  स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड के कई जनपदों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। नदी नाले बारिश के कारण उफान पर हैं। बारिश के बाद बने हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गये हैं। देहरादून डीएम ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल स्कूल और आंगनबाड़ी केद्रों में छुट्टी घोषित की है।

बता दें बता दें मौसम विज्ञान विभाग  ने उत्तराखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के ज्यादात हिस्सों में बारिश, गरज-चमक की संभावना है। देहरादून डीएम ने  बारिश की आशंका को देखते हुए सोमवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं कक्षा तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी किये गये हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। एक सितंबर को देहरादून और टिहरी में फिर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।मौसम विभाग मुताबिक 4 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने भूस्खलन, सड़क अवरोध, नालों के उफान और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश से कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं।भारी बारिश के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए जरूरी ना हो तो पर्वतीय क्षेतों में सफर करने से बचे। भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी जिलाधिकारियों को
अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *