राजनैतिक अवसर मानकर बाँटने की कोशिश मे है कांग्रेस: विनोद चमोली, कहा – छुआछूत और जातिवाद के नाम पर भ्रम फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण
कहा – कांग्रेस और राहुल गांधी उत्तराखंड की सामाजिक समरसता को लेकर लगा रहे अनर्गल आरोप
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड की सामाजिक समरसता को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और सामाजिक समरसता पर चोट पहुंचाने की कोशिश मे है। प्रदेश की जनता ने कभी जाति, धर्म अथवा वर्ग के आधार पर किसी को बांटने की राजनीति को स्वीकार नहीं किया है।
चमोली ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका लहरा रही है, तब कांग्रेस छुआछूत और जातिवाद जैसे मुद्दों को जबरन राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। चुनाव नजदीक देखकर ऐसे विषयों को अनावश्यक रूप से तूल देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर समाज को बांटने का कार्य नहीं करती और न ही ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन करती है। भाजपा का प्रयास सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने का रहा है।
चमोली ने कहा कि कांग्रेस को तथ्यों के बिना शुद्धीकरण कार्यक्रम को भाजपा से जोड़कर राजनीतिक भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यक्रम का आयोजन श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास नामक एक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया था और संस्था की ओर से स्वयं स्पष्ट किया गया है कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में बिना किसी ठोस तथ्य के कार्यक्रम को भाजपा से जोड़ना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।
कांग्रेस को राजनीतिक लाभ के लिए समाज में जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर विभाजन पैदा करने का प्रयास बंद करना चाहिए और प्रदेश की एकता एवं सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देनी चाहिए।