उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता हुए भाजपाई, महेंद्र भट्ट ने कहा- 27 में हरिद्वार भी तोड़ेगा मिथक, प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक में बनेगा सहभागी

कहा – पीढ़ियों का दलीय साथ छोड़, विकास यात्रा में सहभागी बनना शुभ संकेत 
देहरादून  । बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा, कमल थामने वालों का सैलाब बताता है कि जो कसक मिथक तोड़ने की हरिद्वार में रह गई थी वो इस बार हैट्रिक के साथ टूट जाएगी।  क्योंकि मोदी और धामी के नेतृत्व में जारी विकास की यात्रा में लोग अपने अपने दलों में पीढ़ियों का  साथ छोड़ कर आ रहे हैं।
बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यकम में बसपा से भाजपा में आने वालों का जोरदार रेला उमड़ा नजर आया। जिसमें बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष डा नाथी राम ने पिछड़े, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज के अपने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ वैचारिक प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल ने सभी नवागंतुक सदस्यों पार्टी के विचारों, सिद्धांतों एवं सांगठनिक रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। नाथी राम के साथ बापा से पार्टी ज्वाइन करने वालों में प्रमुख नाम रहे  जिला प्रभारी  फकीरचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष  राजेश कुमार, पूर्व जिला प्रभारी  विक्रम सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी एडवोकेट पदम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी सोमपाल प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, महेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप,  दिनेश कुमार शामिल रहे।विगत चुनाव में प्रदेश की जनता ने विकास के पक्ष में मुहर लगाकर दोबारा सत्ता में नहीं आने के मिथक को भी तोड़ने का काम किया था। लेकिन तब किन्हीं कारणों से हम यह मिथक हरिद्वार में नहीं तोड़ पाए थे। लेकिन आज उमड़ा ये सैलाब बता रहा है कि हरिद्वार के अंदर भी सर्वाधिक सीटें अगर किसी दल की निकलेंगी, वो भारतीय जनता पार्टी की होगी। लिहाजा 2027 चुनाव में हरिद्वार से भी इस मिथक के टूटने के साथ प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगना तय है।  वही इस दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा की विपक्ष डरा कर राजनीति करता है। लेकिन अब समाज का यह बड़ा वर्ग भी उनकी सच्चाई को पहचान चुका है और लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहा है। क्योंकि देश में ऐसी विधानसभाएं हैं जहाँ मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं, वहाँ बीजेपी के लोग जीतकर आ रहे हैं। अनेकों स्थानों पर यह सब हो रहा है, क्योंकि वहाँ के मुस्लिम समाज को भी लग गया है कि बीजेपी से दूरी बनाकर, बार-बार डराकर, भाजपा से दूरी बनवाकर यह हमारा ही नुकसान करते हैं। लिहाजा इस बार देवभूमि में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में कमल नहीं खिलने का मिथक टूटने वाला है।​उन्होंने कहा कि आज सभी बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने विकास के पक्ष में आने का निर्णय लिया है और विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव है। आप सबकी सदस्यता का संदेश तमाम गरीब और पिछड़े वर्ग में अधिक तेजी से जाएगा कि लिए विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के साथ कम से कदम मिलाकर चलें।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में इंजीनियर लखन सिंह प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, युवराज प्रधान, नानूराम, अर्जुन सिंह प्रधान, बबलू कुमार कटारिया, मनोज कुमार, श्री तेलु राम, श्री सतीश कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, श्री अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, श्याम लाल, बिट्टू कुमार, सुशील कुमार, सोनू सैनी, ईश्वर चंद, टिंकू सैनी, मुकर्रम प्रधान, इस्तकार प्रधान, फुरकान प्रधान, लियाकत अली, जावेद अहमद, नौशाद अहमद, जुल्ककर चेयरमैन, इरफान मिस्त्री रईस प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख थे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद  हरपाल साथी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भोगपुर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में कर रहे अभूतपूर्व विकास: डॉ नाथीराम
इस अवसर पर डॉ नाथीराम ने मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व का पार्टी में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मैंने बहुजन समाज पार्टी में कार्य किया है और समाज के सभी वर्गों की तरह हम सब भी लंबे समय से देश के विकास की मुख्य धारा में सहभागिता करना चाहते थे। क्योंकि जिस तरह का विकास प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कराया जा रहा है वह अभूतपूर्व है। किसी के लिए भी सिर्फ राजनीतिक कारणों से ज्यादा समय इस सच्चाई से आंख फेरना संभव नहीं था। हम सभी लोग प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि राज्य का बहुजन समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर विकास और सुशासन की लगाता तीसरी बार सरकार लाने के लिए एकजुटता से कार्य करेंगे। जो भी भूमिका या काम हमे सौंपा जाएगा उसे पूरी निष्ठा और क्षमता से पूर्ण करने का प्रयास हम सभी लोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *