उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने की जताई प्रतिबद्धता : सीएम धामी बोले – सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी का जन्मदिन  बेहतर अवसर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान 
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान की भाजपा प्रदेश कार्यशाला में सेवा कार्यक्रमों से घर घर पहुंचाने के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता जतायी गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के साथ साथ हम सबको मिलकर सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता।
हरिद्वार रोड कुआंवाला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में पीएम मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। यह अभियान देश भर में पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से और राज्य में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, हम सब का सौभाग्य है कि हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महापुरुष का जन्मदिवस मना रहे हैं,  जिन्होंने शरीर का एक-एक कण और समय का प्रत्येक क्षण राष्ट्र को समर्पित किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि उस कालखंड में जी रहे हैं जब आगामी 7 अक्टूबर को सीएम और पीएम के पद पर रहते उनकी देश सेवा का सफर 25वें वर्ष में पहुंच जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज उसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां से विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आने लगा है।  हम सब उनके जन्मदिन को सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से ही मनाते आए हैं। मुख्यमंत्री ने आवाह्न किया की विकसित भारत निर्माण के साथ हम सबको मिलकर सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन से बेहतर कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता।कार्यशाला को केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला  में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत सतपाल महाराज,  मदन कौशिक, गणेश जोशी,  भरत चौधरी समेत विधायक  विनोद चमोली,  सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, प्रेमचंद अग्रवाल,  आदेश चौहान,  मोहन बिष्ट,महंत दिलीप रावत, प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल,  दीप्ति रावत, अभियान सह संयोजक  नलिन भट्ट, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश एवं जिलों की अभियान टोली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मोदी और भाजपा के लिए सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम : चहल
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अभियान के क्षेत्रीय संयोजक  कुलदीप चहल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवनचार्य और व्यवहार से साबित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया कि उनके जन्म दिवस का शुभ अवसर सेवा सेवा और सेवा के तरीके से ही मनाया जाएगा।  उन्होंने कार्यशाला में विस्तार से सभी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमे राज्य में घर-घर पहुंचकर अपने सेवा कार्यक्रमों का प्रभाव स्थापित करना है।
राजनीति की तरह, सेवा अभियान में अव्वल रहेगी प्रदेश भाजपा : भट्ट
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकारों के लिए 25 वर्ष गरीबों की चिंता और कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। वे युवाओं के मध्य आत्मविश्वास पैदा करने महिला महिलाओं को सशक्त करने और गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की लक्ष्य में पूर्णतया सफल हुए हैं। क्योंकि हम सबका मानना है कि सबसे अच्छा उत्सव सेवा का उत्सव होता है  लिहाजा हम सभी सेवा का संकल्प लेकर इस अभियान को प्रभावी बनाते हुए घर-घर पहुंचे और पीएम क जन्मदिन लोगों के बीच उनकी सेवा कर मनाएं।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने दी कार्यक्रमों की जानकारी
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। जिसके क्रम में प्रदेश के अंदर संचालित होने वाले 13 कार्यक्रमों में आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *