उत्तराखंडदेहरादून

कामों को मिलेगी रफ्तार- मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए  6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत आन्तरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण के लिए 4.38 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में  2.63 करोड़ तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में पानी निकासी एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने को लागत
95.71 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में  57.42 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर का जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 59.80 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में  35.88 लाख के साथ ही जिला न्यायालय, परिसर उधमसिंहनगर (मुख्यालय रूद्रपुर) और उधमसिंह नगर के बाह्य न्यायालयों-काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को 2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *