उत्तराखंडदेहरादूनधर्म-संस्कृति

रक्षाबंधन समारोह में 20 हजार बहनों ने कैबिनेट मंत्री जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र , सीएम धामी व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर हुए  कार्यक्रम में शामिल, बड़ी संख्या में मातृशक्ति को देखकर हुए अभिभूत

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा,बहनों का स्नेह मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं, कैबिनेट मंत्री  जोशी की धर्म पत्नी निर्मला जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने  मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर हुईं शामिल 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों एवं मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री  जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में वीर नारियों की विशेष उपस्थिति रही। गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में समां बांधा। कार्यक्रम में विजया राहटकर ने कैबिनेट मंत्री  जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और कैबिनेट मंत्री  जोशी की धर्म पत्नी निर्मला जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश में पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश और संस्कारों के प्रतीक हैं। भाई की कलाई पर बहन द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प है।उन्होंने आगे कहा कि रक्षा का अर्थ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव ने कैबिनेट मंत्री जोशी को भव्य रक्षाबंधन समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रक्षा बंधन का महत्व विशेष है। यहां की महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया है।
रक्षाबंधन मेरे जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक पर्व : जोशी 
कैबिनेट मंत्री जोशी ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन उनके जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन मेरे लिए केवल एक पर्व नहीं है। यह वह दिन है जब मैं स्वयं को केवल एक मंत्री नहीं, बल्कि एक भाई, एक बेटा और परिवार के जिम्मेदार सदस्य के रूप में महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग कई वर्षों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। बहनों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन मेरे परिवार का हिस्सा है। आप सभी का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रक्षाबंधन पर बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र केवल प्रेम और विश्वास का प्रतीक न रहे, बल्कि बहनों के लिए वास्तविक सुरक्षा का कवच भी बने। उन्होंने कहा कि बहनों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनके लिए राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि उनका भाई जोशी सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।इस अवसर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री जोशी की जनसेवा का प्रमाण : सीएम धामी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह उत्तराखंड की समस्त माताओं और बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह अटूट स्नेह, विश्वास, समर्पण और सुरक्षा के उस पवित्र संकल्प का पर्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन समारोह में करीब 20 हजार बहनों द्वारा कैबिनेट मंत्रीओ जोशी को राखी बांधना उनके प्रति बहनों के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता गणेश जोशी के साथ बहनों के आत्मीय जुड़ाव और उनके प्रति सम्मान को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *