उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

खूनी संघर्ष में बदला खेत में पानी को लेकर विवाद , एक की मौत, सहसपुर के बैरागी वाला में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

आरोपियों में से चार गिरफ्तार ,बाकी की धरपकड़ को अभियान जारी
देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में शुक्रवार शाम खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस पर तैनात कर दिया गया। साथ ही मौके पर एसपी देहात, सीओ विकास नगर, सीओ सहसपुर सहित अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।घंटे की मशक्कत के बाद रूप धारण किए हुए भीड़ को पुलिस ने तीतर भीतर किया।
क्षेत्राधिकारी सहसपुर अनुज कुमार के अनुसार, मृतक विनोद कुमार और उनके भाइयों (अशोक कुमार व राजेश कुमार) का दूसरे पक्ष के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। पिछले दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार कहासुनी हो रही थी। शुक्रवार शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद और इम्तियाज समेत करीब 30-40 लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल विनोद कुमार को गंभीर अवस्था में लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से चार लोगों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ कोतवाली सहसपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने स्थानीय निवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने यह भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों को माननीय न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *