उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नही बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारोपी

आक्रोशित कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने की धैर्य की अपील
देहरादून । भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, सभी हत्यारोपियों को शीघ्र कठोरतम सजा मिलने का भरोसा जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने दोषियों के खिलाफ धामी सरकार के लिए बुलडोजर एक्शन का स्वागत करते हुए  अपराधियों के सफाये तक मजबूत कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा और आक्रोश को महसूस करते हुए सभी से धैर्य रखने की अपील की है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर जिस तरह का सुनियोजित और कायराना हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय और दुखद है। पार्टी और सरकार दिवंगत कार्यकर्ता के शोक संतिप्त परिजनों के साथ इस असीम दुख की घड़ी में पूरी तरह से साथ खड़ी है। वहीं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान देने और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने की प्रार्थना की है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगीं। इसी तरह सरकार द्वारा की गई अब तक की कठोर और त्वरित कार्रवाई का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के लिए देवभूमि में कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि दुखद घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत क्षोभ और आक्रोश का माहौल है। जिसका अहसास करते हुए उन्होंने सभी से धैर्य रखने और कानूनी प्रक्रिया को थोड़ा समय देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड के दोषियों पर बुलडोजर चलना तो केवल इस बात का पहला प्रमाण है कि अपराध के प्रति भाजपा सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करती है।
उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड की शांति और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में इससे भी अधिक कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *