UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा – उत्तराखंड में 449 एग्जाम सेंटरों पर हई परीक्षा ,इस बार 83,254 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
लगभग 73 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल, पारदर्शिता को लेकर अलर्ट दिखी मशीनरी
देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई सपन्न
उत्तराखंड में रविवार को यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर खास इंतजाम दिखाई दिए. इस दौरान सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर रही।गौर करने वाली बात ये थी कि पिछली परीक्षा के मुकाबले इस बार करीब 3 फीसदी ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। पेपर लीक के बाद दोबारा हुई इस परीक्षा पर युवाओं ने भरोसा जताया है।
रविवार को एक पाली में ही सुबह 11 बजे से दोपहर 1 तक परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा सभी 13 जिलों में 449 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इससे पहले स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा पूर्व में निरस्त की गई थी। दरअसल, यह परीक्षा सितंबर 2025 में कराई गई थी, उस दौरान परीक्षा केंद्र से पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा को बिना विवाद के संपन्न करवा दिया. अच्छी बात ये रही कि पिछली बार इस परीक्षा में पेपर लीक के बावजूद युवाओं ने सरकारी मशीनरी और आयोग पर भरोसा जताते हुए पिछली बार से ज्यादा उपस्थिति दर्ज करवाई. इस बार लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। जिसमें से 1,14,635 अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों में से कुल 83,254 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर लिखित परीक्षा में शामिल हुए।
लगभग 3 फीसदी ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे
इस बार लिखित परीक्षा में कुल 72.62 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. जबकि, पिछली बार इस परीक्षा के लिए करीब 69 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे। इस तरह देखा जाए तो अभ्यर्थियों ने सरकारी मशीन दी और आयोग पर भरोसा जताते हुए पिछली परीक्षा के मुकाबले ज्यादा संख्या में परीक्षा के लिए उपस्थित दर्ज कराई।
दून में शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, 116 केंद्रों पर पुलिस रही सतर्क
देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आज रविवार, 14 जून 2026 को देहरादून में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गई। जिले के 116 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल ने प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन चेकिंग और फ्रिस्किंग की, जिसके बाद ही उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर और बाहर हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही।सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) और (ग्रामीण) समेत सभी क्षेत्राधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) और (ग्रामीण) समेत सभी क्षेत्राधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
**************************************
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को पारदर्शी रूप से करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे. साथ ही परीक्षा से पहले ही तमाम विभागों को भी इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे. एक तरफ परीक्षा पूरी तरह से साफ सुथरी हो, इसके प्रयास किए गए, तो दूसरी तरफ परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी प्रयास किए गए.”- जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

