मुख्यमंत्री धामी ने देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचकर जाना कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत की माताजी के स्वास्थ्य का हाल
सीएम ने डॉ. रावत एवं परिजनों से की मुलाकात
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माताजी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

