एसजीआरआर आईएम. एण्ड एचएस के नव फ्रैशर छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ आयोजित
वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ मे 134 नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं ने बडे़ उत्साह के साथ हुए शामिल
देहरादून। श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आंगुतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न हुई। एसजीआरआरआईएमएण्ड एचएस के सभागार में एमबीबीएस-वर्ष 2025 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, एचजीआरआरआईएम एण्ड एचएस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक ने सम्पन्न करवाई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रथ्थपन के के पिल्लई, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक नायक, डॉ. अनिल मलिक व विभिन्न विभागाध्यक्षो ने नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से वाईट कोट पहनाकर वाईट कोट सैरेमनी को सम्पन्न किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने सम्बोधन में फ्रैशर छात्र-छात्राओं से कहा कि वे आने वाले भविष्य के डॉक्टर हैं। उन्होने कहा कि आने वाले भविष्य मे समाज की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हीं के द्वारा सभाली जाएंगी। उन्होने कहा कि इस जिम्मेदारी को समझ कर आज उन्होने अपने जीवन मे पहली बार मैडिकल प्रोफेशनल की पहचान वाईट कोट पहना है। उन्होने कहा कि इस वाईट कोट से जुडे महत्व, सम्मान व उत्तरदायित्व को समझकर वे अनुशासित व आर्दश छात्र-छात्राएं बनकर मैडिकल की पढाई सम्पन्न करेगें व आगे जा कर आर्दश डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगें।

