उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

न्यायालय से सजा मिलने में समय, जनता की अदालत में हरदा दोषी साबित : महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा – कुछ गलत नहीं किया तो जांच से डरना कैसा
देहरादून । भाजपा ने सीबीआई जांच को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत की चिंता पर कटाक्ष किया कि कुछ गलत नहीं किया तो डरने की जरूरत नही। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने तंज किया कि इस पूरे प्रकरण में वादी प्रतिवादी दोनों एक ही पार्टी में हैं, लेकिन सबूत जनता के सामने है। लिहाजा न्यायिक प्रक्रिया से पहले ही जनअदालत उन्हें दोषी करार दे चुकी है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए इस मामले में भी जांच आगे बढ़ रही है। लिहाजा आरोपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम की चिंता और आरोप बेबुनियादी हैं। कहा, आईने की तरह यह बात साफ है कि यदि हरीश रावत ने कुछ भी गलत नहीं किया तो उन्हें किसी भी जांच से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। लेकिन वे जानते हैं कि वे दूध के धुले नहीं है और उनकी दाल भी पूरी तरह से काली है। यही वजह है कि किसी और से संबंधित मसले पर में सीबीआई सही लगती है और अपनी प्रकरण में खराब। इसलिए कभी वे सीबीआई की तारीफ करते हैं तो कभी उसे परेशान करने वाली एजेंसी बताते हैं।
उन्होंने कहा 2016 में अपनी सरकार बचाने के लिए राज्य के संसाधनों को लूटने का लाइसेंस देते वे कैमरे पर दिखाई दिए। वे देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार का टॉप अप करने की अनुमति देते पाए गए। उन्होंने तंज किया कि आरोपी और आरोप लगाने वाले, दोनों एकसाथ कांग्रेस पार्टी में हैं। लिहाजा कांग्रेस सरकार होती तो मामला दबा दिया जाता । लेकिन इस पूरे प्रकरण में जनता इसमें असली पीड़ित और वादी है और भाजपा सरकार उनकी पैरोकार। इसलिए जनता के हक पर डाका डालने वाला कोई कितना भी बड़ा और शक्तिशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के पूर्णतया पालन करते हुए आरोपियों के दोषी साबित होने में अभी समय हो। लेकिन जनता की अदालत उन्हें पहले ही दोषी मान चुकी है, जिसके क्रम में उन्हें 2017 और 2022 की हार के साथ आजीवन राजनैतिक पराजय की सजा सुनाई का चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *