उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत डोईवाला में आयोजित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर, 600 लोगों ने उठाया लाभ

हेल्थ कैंप में क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ देहरादून रहे मौजूद,
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत कैंप में 599 मरीजों का हुआ पंजीकरण
देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत
के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला में एक वृहद् बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उ‌द्घाटन  विधायक, डोईवाला  बृजभूषण गैरोला एवं  अध्यक्ष, नगर पालिका, डोईवाला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
क्षेत्रीय सभासद  रीना कोठारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कैलाश गुंज्याल, चिकित्सा अधीक्षक डा कुवँर सिंह भण्डारी व सैकड़ो मरीजों व स्टाफ की उपस्थिति रही।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कैलाश गुंज्याल एवं चिकित्सा अधीक्षक डा कुँवर सिंह भण्डारी ने अतिथियों का स्वागत कर शिविर की समस्त व्यवस्थाओं  का निरीक्षण कराया गया। शिविर में मुख्य रूप से रक्तदान शिविर एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन भी किया गया। डा भण्डारी के आग्रह पर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य लोगों ने
निःश्चय मित्र के अन्तर्गत पंजीकरण कराते हुए लगभग 40 क्षय रोग मरीजों को गोद लिया । इसमें प्रतिमाह मरीजों को मानकानुसार सामग्री का वितरण किया जायेगा। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसी प्रकार दिव्यांगजनों को भी अतिथियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किये ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं  अध्यक्ष, नगर पालिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को हर सम्भव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया । विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं से संतुष्ट होते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा कुँवर सिंह भण्डारी एवं उनके सहयोगी चिकित्सकों एवं स्टाफ की  प्रशंसा की । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डॉ मनोज शर्मा भी शिविर की समस्त व्यवस्थाओं से संतुष्ट रहे।
शिविर में 599 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। अल्ट्रासाउण्ड विभाग में 45 व पैथोलोजी विभाग में 167 मरीजों की जांच की गई ।एनसीडी विभाग में 47 मरीजों की स्क्रीनिंग, परिवार कल्याण विभाग में 36 मरीज, लाभान्वित हुए। दिव्यांग शिविर के अन्तर्गत 05 प्रमाण पत्र जारी किये गये। रक्तदान शिविर में 56 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया और 09 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। शिविर में कोरनेशन चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, ऋषिकेश एवं हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रान्ट के चिकित्सकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में डा० कमलेश भारती, डा० अर्चना वर्मा, डा० संजय तिवाड़ी, डा० भास्कर जुयाल, डा० रश्मि बिष्ट, डा० शालिनी पाल, पी०सी० रतूड़ी, नीरज कुमार गुप्ता, कमलेश जोशी, नितिन केहड़ा, शैलेष जुयाल, प्यार सिंह रावत, भरत पाण्डे, विजयद्वीप रावत, श्रीमती प्रीति रावत, शाहीन खातून, रोशनी गुसाई, विधा चौबे, तिलोत्तमा नेगी, नीलम पयाल, भरत सिंह कठैत, विनोद पाण्डे, प्रमोद रमोला, भरत पाण्डे, छीला देवी, सपना मौर्य, सुमन चौहान, संगीता कैन्तुरा, कृष्णा चौहान, निशा, कविता, वर्षा, सूर्यकान्त पैन्युली, प्रमोद नौटियाल, हिमांशु, ओमप्रकाश आदि ने अपनी सेवायें प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *