उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर किया पलटवार, कहा -जॉर्ज एवरेस्ट मामले में आवंटन हुआ विधि सम्मत 

कहा – झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस तलाश रही सियासी जमीन
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर अपनी खोई जमीन को तलाशने की असफल कोशिश कर रही है। जनता भाजपा के रिपोर्ट कार्ड को देख रही है और कांग्रेस के झूठ से भी भली भाँति वाक़िफ़ है।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट मामले में स्थिति साफ हो चुकी है कि आवंटन विधि सम्मत हुआ और टेंडर प्रक्रिया का नियमानुसार पालन किया गया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट राज्य की आर्थिकी का स्रोत है और यह किसी को बेचा नही गया है, बल्कि राज्य की धरोहर है।  सरकार की मंशा जॉर्ज एवरेस्ट को  पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनाने की है ।
उन्होंने कहा कि राज्य मे विकास कार्यों मे लगी निर्माण एजेंसियों को राजनैतिक चश्मे से नही देखा जाना चाहिए। पारदर्शिता से हो रहे कार्य राज्य मे विकास कार्यों को दिशा देगी और निश्चित रूप से राज्य पर्यटन प्रदेश की ओर अग्रसर है।
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने आपदा राहत के लिए 1200 करोड़ का अंतरिम पैकेज दिया है और आपदा मे राज्य को कितना नुकसान हुआ इसके लिए केंद्रीय एजेंसी दौरे कर रहे है। राहत पैकेज अभी मिलना शेष है। वैसे भी अब तक हर आपदा मे केंद्र ने राज्य को उम्मीद से अधिक दिया है और सीएम धामी खुद आपदा राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फर्जी आंकड़ों के आधार पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का भांडाफोड़ हो चुका है। हाल ही मे केंद्रीय महिला आयोग के हवाले बताकर फर्जी रिपोर्ट भी जारी हुई थी। खुलासा होने पर कांग्रेस बेकफुट पर आ गयी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है। अब मुकदमे दर्ज होने के साथ कार्यवाही भी हो रही है। प्रदेश मे कानून का राज है और समय समय इस मुद्दे को लेकर दुष्प्रचार की हवा निकलती रही है। प्रदेश मे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद तस्करों मे हड़कंप है। कांग्रेस को बेहतर कार्यों को सराहने की भी जरूरत है, क्योकि यही रचनात्मक विपक्ष का धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *