उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  भाजपा की  महत्वपूर्ण बैठक  में जुटे दिग्गज, पार्टी ने सभी सीटों को 5 लाख के अंतर से जीतने का  व्यक्त किया संकल्प, बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव के नजरिए से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 
हुई भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक,
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 4 सत्रों में किया गहन मंथन ,
सीएम धामी ने रखा सरकार के कार्यों, सकारात्मक प्रभावों और उपलब्धियां का रिपोर्ट कार्ड,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दी चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति की विस्तार से जानकारी
देहरादून  । भाजपा की चुनाव के नजरिए  से हुई महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा सीटों को 5 लाख के अंतर से जीतने का संकल्प व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया ।
राजपुर रोड स्थित  एक होटल में संपन्न हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 4 सत्रों में गहन मंथन किया । जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी गतिविधि और सरकार के कार्यों की बारीकी से जानकारी दी । उन्होंने चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से उस पर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरकार के कार्यों एवं उसके सकारात्मक प्रभावों की समीक्षा प्रस्तुत की । जिसमे नकल कानून, धर्मांतरण कानन, अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ सफल इन्वेस्टर्स समिट, महिला आरक्षण, रिकॉर्ड नौकरियों और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया से संपन्न होती परीक्षाएं आदि विषयों पर विस्तार से बात की ।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने राज्य में भाजपा सरकारों के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक प्रभावी बनाया है ।  बैठक में केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत,  तीरथ सिंह रावत,  विजय बहुगुणा, सांसद  नरेश बंसल, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत,  बिशन सिंह चुंफाल,  मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी ,राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश सरकार के मंत्री  डॉ प्रेमचंद अग्रवाल , गणेश जोशी , रेखा आर्य , दायित्वधारी ज्योति गैरोला,  सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, नवीन ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *