उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- भाजपा नही, राहुल गांधी से आम कांग्रेसी कार्यकर्ता को डर

बद्रीनाथ व अयोध्या के धर्म स्थलों में हुई अनियमितताओं पर एक्शन जारी, कांग्रेस का विरोध दिखावा,
राज्य में भर्ती घोटालों की जननी रही है कांग्रेस, भाजपा कर रही सफाई
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से कोई डर नही, बल्कि आम कांग्रेसी डरा हुआ है और अब तक उनके पीछे जो मिथक जुड़ा है यही असली वजह भी है।
कांग्रेस प्रभारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भट्ट  ने कहा कि राहुल गाँधी देहरादून आये तो उनकी बात न युवा समझ पाए और न ही वह युवाओं को समझा पाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पेपर लीक मामले पर युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन कार्यक्रम मे युवा नही आये और जो आये उन्होंने फ़ौरन कूच करने मे सहूलियत समझी।
भट्ट  ने कहा कि जिस राज्य मे भी पेपर लीक के मामले सामने आये पारदर्शिता से दोबारा परीक्षा करायी गयी। हालांकि उतराखंड की बात की जाए तो दरोगा भर्ती, पटवारी भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल से शुरू हुई। वहीं सरकारी विभागों मे नौकरी बेचने का कार्य भी कांग्रेस कार्यकाल में हुआ। इसी कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी कड़ा नकल विरोधी कानून लेकर आये और आज यह कानून दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बना हुआ है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की धर्म स्थलों में अनियमितता का आरोप दिखावा भर है और राजनैतिक बयानबाजी कर रही है। बद्रीनाथ मे  दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है और जांच जारी है। वहीं अयोध्या मे भी एसआईटी एक दर्जन के लगभग लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है। हालांकि राम को काल्पनिक तथा सनातन पर सवाल उठाने वाले लोग जिस तरह से धर्म स्थलों की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी कीमत उन्हे चुकानी पड़ेगी।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार के लिए कितने ही कानून क्यों न लाये, जनता उसकी नीयत को जानती है और फिर सबक सिखाने को आतुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *