उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस को मिली एक और कामयाबी-  कोर्ट में तारीख पर आए ‘शातिर’ को दबोचा

देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अदालती पेशी के बहाने शहर में दाखिल हुआ था और मौका पाकर बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को माजरी माफी निवासी राकेश देवली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंद घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और मूर्ति चोरी कर ली है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस ने 11 जुलाई की रात मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी हिम्मत खान निवासी त्रिकुटा नगर, जम्मू-कश्मीर को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और खानाबदोश की तरह रहता है। पूछताछ में पता चला कि वह डोईवाला में चोरी के एक पुराने मामले में कोर्ट में पेशी के लिए देहरादून आया था। पेशी के बाद उसने सुनसान इलाकों में बंद घरों की रेकी की और रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और रायवाला, ऋषिकेश समेत अन्य प्रांतों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *