उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस का ‘राम प्रेम’  राजनैतिक पाखंड , हिंदू आस्था-विश्वास पर चोट की गहरी साजिश -महेंद्र भट्ट

चढ़ावे के आरोपों की जांच से सच सामने आएगा, भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस,
सनातनी पहचान और पवित्र स्थानों को बदनाम करने की विपक्षी मुहिम कभी कामयाब नहीं होगी : भाजपा
देहरादून  । भाजपा ने राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों को बेहद गंभीर मानते हुए शीघ्र जांच रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी होने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने इस मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उनकी चिंता को कोरा पाखंड बताया। वहीं आईना दिखाते हुए करारा पलटवार किया कि जो दल छह दशकों तक बाबरी मस्जिद के लिए सरकार, सड़क और न्यायालयों में संघर्ष करता रहा, वह आज राम मंदिर के लिए आंसू बहाकर हिंदुओं की आस्था विश्वास को डिगाना चाहता है।
कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा लगाए आरोपों को लेकर पूछे सवालों के जवाब में जारी एक बयान में उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और उनकी नीयत पर जोरदार हमला किया। जिसने उन्होंने कहा कि
यह वही कांग्रेस है, जिसके शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राम मंदिर उद्घाटन के पावन अवसर पर ट्रस्ट का सम्मानजनक न्यौता मिलने के बावजूद वहां जाना जरूरी नहीं समझा।
जिनके लिए सनातन के प्रति आस्था से बढ़कर केवल और केवल राजनीति मायने रखती हो, वे आज हिंदू आस्था की आड़ में झूठ, भ्रम और अफवाहें फैला रहे हैं।
कांग्रेस आज चढ़ावे को लेकर चिंतित होने का नाटक कर रही है।
उन्होंने कहा, जैसे ही प्रकरण संज्ञान में आया, तत्काल यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी को जांच करने का आदेश दिया, जिसकी रिपोर्ट भी वहां सरकार को प्राप्त हो गई है। लिहाजा अब प्रकरण को लेकर शीघ्र दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा। देश के करोड़ों सनातनियों को पीएम मोदी और सीएम योगी पर पूर्ण विश्वास है कि कोई भी गड़बड़ी करने वाला बचेगा नहीं। ये सच कांग्रेस भी जानती है, इसलिए बिना जांच का इंतजार किए झूठ, भ्रम और अफवाह फैला रही है। जिस पर देश का कोई भी नागरिक विश्वास नहीं करेगा। दरअसल कांग्रेस की यह नई मुहिम असल में सनातनियों की आस्था और विश्वास पर चोट करने की एक गहरी साजिश है।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर की पवित्रता और सनातनियों की आस्था अक्षुण्ण है और रहेगी। भारत की सांस्कृतिक पहचान और पवित्र स्थानों को बदनाम करने की विपक्षी मुहिम कभी कामयाब नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *