बूथ स्तर पर भाजपा परिवार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि , जीवन के संघर्ष और कार्यों पर डाली रोशनी
डॉ श्यामा प्रसाद के बलिदान से ही बंगाल और कश्मीर देश का हिस्सा बने : भट्ट
देहरादून । भाजपा परिवार ने जनसंघ संस्थापक और राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के बलिदान के कारण ही बंगाल और कश्मीर देश का हिस्सा बने रहे। तत्कालीन सरकार उनकी मौत की सच्चाई को दबाने में तो सफल हुई लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि के विचारों को नहीं। आज उनके विचारों आगे बढ़ते हुए ही देश, मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रहा है।
प्रदेश मुख्यालय में हुए मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि एक राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाला कोई बड़ा नेता है तो वह हैं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। और उनके इन विचारों पर अगर कोई दल अमल करते हुए कार्य कर रहा है, तो वो दल भी भाजपा है। उन्हें कहा कि आज का जो पश्चिम बंगाल अगर सुरक्षित है और वह भारत का अंग है तो उसमें बहुत बड़ा योगदान डॉ. मुखर्जी का है। आज तो हम सोशल मीडिया के युग में जीते हैं और उस कालखंड के अंदर जेल शब्द कितनी प्रताड़ना का ऐसा एक स्वरूप होगा, उसकी हम आज कल्पना नहीं कर सकते हैं। हमारे नेता को जिस प्रकार से प्रताड़ित किया गया, हमें संकोच नहीं कि एक प्रकार से उनकी हत्या हुई है। क्योंकि एक व्यक्ति जो है, पूरे देश के अंदर एक देश एक विधान और एक निशान के भाव के साथ कश्मीर के अंदर जा रहा हो, और कश्मीर में जाते ही वो फिर मृत हो जाता हो। वे आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्य बलिदान करने वाले देश के पहले शीर्ष नेता थे।इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सरकार में दायित्वधारी और अभियान के संयोजक ज्योति गैरोला, मधु भट्ट, डा देवेंद्र भसीन, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं

