उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी ने साधा निशाना –  कहा – देश में कोई भी व्यक्ति राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता, आज तक जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाए 

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,संगठन की मजबूती व विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा
नैनीताल। सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे, नैनीताल आगमन पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सीएम धामी ने कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्वयं भी यह पता नहीं रहता कि वह कब क्या बोल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से राहुल गांधी को स्थापित करने का प्रयास कर रही है ,लेकिन आज तक वह जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सेना और सैनिकों को लेकर दिए गए बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और सैन्य अभियानों पर सवाल उठाता हो, सैनिकों के शौर्य तथा साहस और पराक्रम के प्रमाण मांगता हो ,उसे देवभूमि उत्तराखंड जैसे सैनिक बहुल प्रदेश की जनता गंभीरता से नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री, सरकार और राजनीतिक दलों का विरोध करने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अब सेना और देश की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसे देशवासी कभी नहीं भूल सकते। सीएम धामी ने कैंची धाम को लेकर कहा कि बाईपास का निर्माण कार्य हो रहा है जहाँ कैंची धाम में हजारों की खंखया में भक्त आते हैं और किसी को दर्शन के लिए परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है, इसके साथ ही जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उत्तराखंड के अंदर उनको विकसित किया जा रहा है ताकी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो सके। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सीएम धामी ने कहा पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिममेदारी है, कहा हम हिमालय के राज्य है जहाँ हिमग्लेशियर, गंगा यमुना जैसी अनेक नदियां हैं जो वर्षभर जीवनदायनी का काम करती हैं। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दर्जा मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डीएसए महासचिव मनोज जोशी समेत अरविन्द पडिय़ार, हरीश राणा, मोहित साह, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, गजाला कमाल, आभा साह, जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. भुवन चंद्र आर्य समेत ज्योति ढौढियाल, सलमान जाफरी, कमर खान, आयुष भंडारी, विक्की राठौर तथा रोहित भाटिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *