उत्तराखंड

नगर निगम देहरादून बोर्ड बैठक में  कई अहम विषयों पर हुई चर्चा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर 800/- किया , किन्नरों के लिए बधाई की रकम तय

किन्नरों के लिए  अधिकतम बधाई
धनराशि ₹5100 का प्रस्ताव पास ,
गुरुवार को भी जारी रहेगी  बोर्ड बैठक
देहरादून।  महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में चतुर्थ बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में  विधायक/सदस्यगण  बृजभूषण गैरोला एवं  पार्षदगण उपस्थित रहें। अधिवेशन में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड अधिवेशन की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
जिसके बाद शहर के समग्र विकास एवं जनहित से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं। साथ ही  पाषदों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार सें चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में 65 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों ने एकजुट होकर शहर को सुधारने का काम करने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि करीब एक साल बाद बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ है- पार्षदों को वार्डों में विकास कार्य देने पड़ते हैं। नगर निगम में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं- जिसके कारण वार्डों में लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। बोर्ड बैॅठक में कई मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में तनतनी का माहौल भी बना।  बैठक में महापौर सौरभ थपलियाल, पार्षदगण ,
नगर आयुक्त नमामि बंसल , जल संस्थान, जल निगम ,पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, सिचाई/लघु सिचाई विभाग, एमडीडीए , पुलिस विभाग , स्मार्ट सिटी के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शेष कार्यवाही गुरुवार को  पुनः सुचारु रुप से चलेगी।
अधिवेशन में महापौर सौरभ थपलियाल ने की
कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
1. बैठक में बोर्ड ने किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम 5100/- निर्धारित किये जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया गया।
2. पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर 800/- किया गया।
3. प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की गई।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कैप्टन धनीराम के नाम पर किसी चौक या मार्ग का नाम रखे जाने का प्रस्ताव दिया
विधायक बृजभूषण गैरोला ने बलिदानी कैप्टन धनीराम के नाम का नाम किसी चौक या मार्ग को दिए जाने का प्रस्ताव रखा । इसके बाद वार्ड-63 के पार्षद दिनेश केमवाल, वार्ड-36 की पार्षद अमिता सिंह, वार्ड-95 के पार्षद रविंद्र गुसाईं, वार्ड 24 के पार्षद विशाल कुमार, वार्ड-42 की पार्षद रेनू देवी, वार्ड-13 की पार्षद कोमल वोहरा, वार्ड-12 के पार्षद भूपेंद्र कठैत के प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
बैठक में उठा मुद्दा, वार्डों में बराबर तैनात किए जाएंगे पर्यावरण मित्र
पार्षद अभिषेक पंत सहित कई पार्षदों ने मांग उठाई कि दून नगर निगम में कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर 40-40 सफाईकर्मी तैनात हैं तो कई ऐसे भी हैं जहां 10 भी नहीं। ऐसे वर्तमान में तैनात सभी 2385 पर्यावरण मित्रें को समान मात्र में सभी वार्डों में तैनात किया जाए। काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा होती रही। बाद में मेयर ने सर्वसम्मति से इसे पास कर दिया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ- अविनाश खन्ना ने कहा कि 26 मई तक सभी पार्षदों को उनके यहां तैनात सफाईकर्मियों की सूची दे दी जाएगी और एक जून से यह आदेश लागू हो जाएगा।
किन्नरों के लिए  अधिकतम बधाई
धनराशि का प्रस्ताव किया गया पास
बैठक में पार्षदों ने किन्नरों के लिए अधिकतम बधाई तय करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इस दौरान पार्षद अमिता सिंह ने कहा जनहित में यह जरूरी है। सभी पार्षदों ने इस पर अपनी-अपनी बात रखी। बाद में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके तहत अब नगर निगम देहरादून में 5100 रुपये से अधिक बधाई नहीं मांगी जाएगी। इसके संबंध में नगर निगम की ओर से देहरादून में प्रचार-प्रसार किया जाएगा और साथ ही पुलिस-प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *