उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

ब्लॉक प्रमुख, सभासदों और पूर्व चेयरमैन सैकड़ों समर्थकों संग हुए भाजपाई, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट् ने चमोली, देहरादून और हरिद्वार के जॉइनिंग कार्यक्रम में तीन शिफ्ट में ग्रहण  कराई सदस्यता 

कुछ पार्टियां 5-6 लोगों को जोड़ने से टूटने लगी, भाजपा हजारों को अपना रही : भट्ट
देहरादून। चमोली से ब्लॉक प्रमुख, सभासदों के अतिरिक्त पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन ने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विकसित राज्य निर्माण में जुटने का आह्वान किया। वहीं राजनीति के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां 5-6 लोगों को जोड़ने से ही टूट की कगार पर आ जाती हैं, वहीं भाजपा हजारों लोगों प्रत्येक महीने अपना रही है।
पार्टी मुख्यालय में तीन शिफ्ट में आयोजित चमोली, देहरादून और हरिद्वार के जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी में शामिल कांग्रेस एवं अन्य दलों के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों में विश्वास जताया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी निर्णयों से प्रदेश की जनता बहुत खुश और प्रभावित है। यही वजह है कि जनता का दबाव, अपने-अपने स्थानीय प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को विकास के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि आपका निर्णय सही है। आप सभी के राजनीतिक भविष्य की चिंता पार्टी करेगी, अब हम सबको मिलकर विकसित उत्तराखंड
 निर्माण में सहभागिता करनी है। हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं महिलाओं और वंचित समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, राज्य आज टूटी फूटी सड़कों से निकलकर विकास के हाईवे पर दौड़ने लगा है, देवभूमि की सांस्कृतिक और डेमोग्राफिक पहचान पर छाई सभी चिंताओं को दूर करने में हम सफल हुए हैं। अब समय है कि आप हम सबको मिलकर डबल इंजन सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर पहुंचना है।
इस अवसर पर उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक राजनीति का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न पार्टियों और सामाजिक भूमिका वाले हजारों लोगों को अब तक पार्टी से जोड़ चुकी है। वजह स्पष्ट है कि हम सकारात्मक और देश समाज निर्माण की राजनीति करते हैं। जो हमारे विचारों और सिद्धांतों को स्वीकार करता है, पार्टी उसको पूरा-पूरा सम्मान देती है। लेकिन दूसरी तरफ, विशेषकर कांग्रेस को देखें तो मात्र 5-6 लोगों को जोड़ने से ही वो टूटने की कगार में पहुंच गई है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विचारविहीन और सिद्धांतहीन पार्टी है, लिहाजा व्यक्तिगत स्वार्थ और असुरक्षा की भावना से ग्रसित एक जगह एकत्र लोगों के पास किसी दूसरे के आने की कोई जगह नहीं है।इस दौरान प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार , तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी  कुलदीप बुटोला,  अशोक वर्मा,  सुभाष बड़थ्वाल व राजेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता 
 चमोली से पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख नामों में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़  गणेश चंदोला, सभासद  दीपा मैंदौली,  मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य  बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार,  हरीश कुमार,  लक्ष्मण सिंह,  पंकज जोशी,  शिशुपाल लाल,  दर्शन कौबियाल रहे।
इसी तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  साधुराम के साथ हरिद्वार से सैकड़ों कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिसमें प्रमुख रूप से  मदन सिंह चौहान,  रकम सिंह,  संजय कुमार,  सुरेंद्र कुमार, डॉ नरेश कुमार,  जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह, अजय प्रताप सिंह,  रोहित कुमार,  सबजपाल सिंह,  मदन सिंह,  मेघराज सिंह,  राजपाल सिंह,  दिनेश कुमार के अतिरिक्त महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य  सोनी चौहान,  बबीता चौहान,  दुलारी,  सविता देवी,  राजेश देवी,  रुक्मिणी देवी,  दीप माला,  मिथलेश देवी,  मुनेश देवी,  जमुना देवी,  रेणु देवी,  किला देवी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
वहीं देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता  राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या, पंकज मौर्या, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला, मनजीत सिंह रांगड, देवेंद्र सिंह बुटोला प्रमुख नाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *