उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पलटवार – पार्टी में पसरे मातम से ध्यान हटाने को कांग्रेस बना रही कानून व्यवस्था को मुद्दा: मनवीर चौहान

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का ट्वीट सुनियोजित दुष्प्रचार का हिस्सा
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि गुटबाजी के चलते पसरे मातम से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर विरोध की राजनीति कर रही है।
चौहान ने कानून व्यवस्था पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के ट्वीट को सुनियोजित दुष्प्रचार का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि देश के कई गैर भाजपा शासित प्रदेशों मे राष्ट्र द्रोह से लेकर आम जन कानून व्यवस्था से पीड़ित है, लेकिन वह उन पर मौन साधते रहे हैं तथा उतराखंड मे कुछ घटनाओं पर टिप्पणी करना नही भूलते। कांग्रेस उत्तराखंड मे मचे चतुर्भुज नेतृत्व मे घमासान से ध्यान भटकाने की जरूरत है।
चौहान ने कहा कि भाजपा पर टिप्पणी कर रही कांग्रेस की कलई खुल गयी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत कोप भवन मे चले गए हैं और उनके समर्थक अपने हाई कमान को धमका रहे हैं। पूर्व विस अध्यक्ष भी यह कहते सुने जा रहे हैं कि  हरीश रावत की अनदेखी को स्वीकार नही किया जायेगा। वहीं पार्टी मे दूसरे दलों से आ रहे लोगों की भर्ती मे भी तवज्जो न मिलने से कांग्रेस मे एक गुट नाराज है। पार्टी मे उठा यह धुँआ कितना बिकराल रूप लेगा कांग्रेस हाईकमान और रणनीतिकार चिंतित तथा परेशान हैं।
चौहान ने कहा कि अब तक की घटनाओं मे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से यह तो साफ है कि अगर, कोई अपराध हुआ तो बचना मुश्किल है। विगत दिवस जोहड़ी मे सड़क पर गोलाबारी मे रिटायर्ड अफसर की मौत के मामले मे आरोपी गिरफ्त मे ले लिया। हालांकि अब तक जितने भी मामले सामने आये आरोपी 24 घण्टे से कम समय मे सलाखों के पीछे किये गए।
चौहान ने कहा कि प्रदेश मे जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होती रही है। भय का वातावरण उत्पन्न करने की कोशिश हो या भ्रष्टाचार हर मामले मे सख्ती दिखती रही है। बाहरी प्रदेश या आंतरिक रूप से सक्रिय लोगों को कानून व्यवस्था से खिलवाड की इजाजत नही दी जायेगी। राज्य मे भय का वातावरण बनाकर प्रदेश की छवि से खिलवाड़ सरासर गलत और अस्वीकार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *