उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक  राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा – हमें बूथ क्षमता मजबूत करने पर देना है सबसे ज्यादा जोर , जनता को केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कामों पर पूरा भरोसा : सीएम धामी 

कहा – 27 में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता, बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: तरुण चुघ

प्रदेश प्रभारी ,मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
देहरादून । भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री  तरुण चुघ ने बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी का आह्वान किया।
देहरादून में कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में हुई आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री  चुघ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहावलोकन धामी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में तरुण चुघ ने कहा कि देशभर की तरह प्रदेश में भी पार्टी का प्रशिक्षण अभियान जारी है, जिसमें हमें सर्वाधिक जोर बूथ क्षमता मजबूत करने पर देना है। क्योंकि हमारे राज्य में 27 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं जिसको लेकर हम सबका एक ही मूल मंत्र होना चाहिए “बूथ जीता चुनाव जीता”। पार्टी को राजनीतिक क्षेत्र में अजर अमर बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी कार्यकर्ताओं की है, जिसके क्रम में मजबूत संगठन के साथ चुनावी दृष्टि से सक्रिय एवं सक्षम बीएलए 1, बीएलए 2 की जिम्मेदारी हमने सौंपी है। ये बहुत संतुष्टि जताई कि उत्तराखंड में हम शत प्रतिशत बीएलए 1 के साथ शीघ्र सभी बीएलए 2 बनाने वाले हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने संगठन की सभी गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की बारीकी से समीक्षा ली। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से हमें सहयोगात्मक भूमिका में संवैधानिक प्रक्रियाओं में जनता की प्रतिभागिता को बढ़ाना है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से शीघ्र संगठनात्मक ढांचा सौ फीसदी गठन के निर्देश दिए।
आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे  धामी: दुष्यन्त गौतम
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने मुख्यमंत्री धामी को 4 वर्ष पूरे करने वाले पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा, वे आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं। वे जनता के मन जीतने का तो काम कर ही रहे हैं, साथ ही पीएम मोदी के कहे अनुसार उत्तराखंड का दशक लाने के लिए जी जान से जुटे हैं।
जनता को केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कामों पर पूरा भरोसा : धामी 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता भाजपा की राष्ट्रवादी सांस्कृतिक विचारधारा के साथ है। उन्हें केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कामों पर पूरा भरोसा है।  देश भर के आए चुनावी परिणामों में दिखा है कि जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को बुरी तरह नकार रही है। हम सब कार्यकर्ताओं को हमेशा की तरह सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं में खुलकर सहयोग करना है, ताकि मजबूत और स्वास्थ्य लोकतंत्र का निर्माण हो।
कार्यकर्ताओं के दम पर हम तीसरी बार बनाने जा रहे उत्तराखण्ड में सरकार : महेंद्र भट्ट 
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व होता है, जिसके लिए कार्यकर्ता निर्माण से लेकर चुनावी रणनीति बेहद अहम होती है। आज प्रदेश में संगठन उस स्थिति में है कि में आप सब कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के आधार पर विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि हम तीसरी बार लगातार सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए हमें कमल चुनाव चिन्ह और भारत माता की जय के लिए काम करते हुए आगे बढ़ना है।
संगठनात्मक बैठक में ये रहे मौजूद
संगठनात्मक बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष  नरेश बंसल, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद  अजय भट्ट, सरकार में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महराज, गणेश जोशी,  सौरभ बहुगुणा,  रेखा आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  बंशीधर भगत,  मदन कौशिक,  राजकुमार पोरी,  राम सिंह कैड़ा,  सरिता आर्य,  सविता कपूर,  विनोद चमोली,  प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी,महंत दिलीप रावत, दुर्गेश्वर लाल आदि विधायक शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,  कुंदन परिहार,  दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं सभी नवनियुक्त बीएलओ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *