उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम देहरादून ने अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान – 172 चालान किए  व 88,600 का अर्थदंड लगाया

भूमि अनुभाग ने 111 चालान किए व 51,800 की धनराशि नगद वसूली
देहरादून । नगर आयुक्त नमामि बंसल के निर्देशों के क्रम मेंअपर नगर आयुक्त  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध  संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया।
अभियान के अंतर्गत कारगी चौक से बंगाली कोठी होते हुए मोथरोवाला तक अतिक्रमण करने वाले एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा की गई कार्रवाई करते हुए
172 चालान किए  व 88,600 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर पाए गए निर्माण मलबे  को हटवाकर संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
भूमि अनुभाग ने 111 चालान किए व 51,800 की धनराशि नगद वसूल की गई। इसके साथ ही 80 अवैध बैनर/पोस्टर हटाए गए।
अभियान के दौरान आमजन को सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।
अपर नगर आयुक्त ने निर्देशित किया  कि मुख्य मार्गों पर सी एंड डी वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर चिन्हीकरण कर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
नगर निगम देहरादून ने नागरिकों से अपील करते हुए है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं एवं अतिक्रमण से बचें। स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने दिए डॉग शेल्टर निर्माण के निर्देश 
उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में  नगर निगम द्वारा केदारपुरम पार्क के निकट डॉग शेल्टर निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई हैं। नगर निगम द्वारा उपयुक्त भूमि चयन करते हुए डॉग शेल्टर के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन  तैयार किया जा रहा है।
महापौर ने स्थल का निरीक्षण कर  निर्देश दिये गये कि डॉग शेल्टर का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारम्भ किया जाए, ताकि निराश्रित श्वान पशुओं की समुचित व्यवस्था एवं देखभाल सुनिश्चित की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *