उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा उत्तराखण्ड मीडिया प्रभारी मनवीर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के बयान पर किया पलटवार – कहा – कार्यकर्ता आधारित पार्टी भाजपा में है अनुशासन, कांग्रेस के गुट जगजाहिर

षड्यंत्र और दुष्प्रचार का कार्यकर्ताओं को चूरण बाँटने से हुई कांग्रेस की फजीहत: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस षडयंत्र और दुष्प्रचार का चूरण कार्यकर्ताओ को बांट रही है और यही वजह है कि उसे हर मोर्चे पर हताशा का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि तीन दिन तक कानून व्यवस्था पर सरकार को कोसने वाली कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नही है। अपने षड्यंत्र मे बेनकाब हुई तो उन्ही मुद्दों पर लौट गयी जहाँ पहले बेनकाब हुई थी। अब उसे कुछ सूझ नही रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संस्तुति की और दिखावे के लिए कांग्रेस भी मांग कर रही थी। अब सीबीआई जांच होनी है तो कांग्रेस उस पर भी सवाल कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले से पहले भी कांग्रेस यही राग अलाप रही थी, लेकिन कांग्रेस के लिए जांच का निर्णय अप्रत्याशित था और कांग्रेस के हाथ से मुद्दा छिटक गया।
चौहान ने कहा कि जल्द ही सीबीआई जांच होगी और स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। हालांकि दुविधा मे रही कांग्रेस को कभी सीबीआई जांच पर विश्वास नही होता तो कभी वह इस एजेंसी से जांच करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सुखवंत प्रकरण की एसआईटी जांच कर रही है और सब कानून सम्मत कार्यवाही हो रही है। जब तक आरोपी उस क्षेत्र से स्थानांतरित नही होते तब तक निष्पक्ष जांच नही होती, इसलिए यह जरूरी और कानून सम्मत है। सरकार की पूरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है।
चौहान ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, जबकि कांग्रेस मे क्षत्रपों मे बंटे गुट जगजाहिर हैं। सरकार या मुख्यमंत्री पर न किसी विधायक ने टिप्पणी की और न ही किसी कार्यकर्ता ने ऐसा कहा। कांग्रेस अपनी तुलना भाजपा से नही कर सकती, क्योंकि यहाँ पर निर्णय सर्वपक्षीय होते है, जबकि कांग्रेस मे निर्णय एक परिवार से होते हैं। भाजपा मे नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन हो चुका है तो नयी टीम गठित होती है। भाजपा मे कांग्रेस जैसा सिस्टम नही कि परिवारवाद के इर्द गिर्द ही संगठन घूमता रहे।
चौहान ने कहा कि गुटबाजी से घिरी कांग्रेस अब भाजपा को ही ज्ञान देने लगी है यह हास्यास्पद है। कांग्रेस 4 साल बीतने पर भी प्रदेश की कार्यकारिणी नही बना सकी तो उसके गुटबाजी को समझा जा सकता है। कांग्रेस को पहले कानून व्यवस्था पर प्रदेश की जनता से माफी मांगने की जरूरत है और उसका पूरा व्योरा जनता के पास है। जनता उसे सबक सिखाने को फिर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *