Uttarakhand -उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 – स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवाः डाॅ. रावत
12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारम्भ
देहरादून। प्रदेश के युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिये सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन किया जायेगा। इसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वेबिनार के माध्यम से करेंगे। ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव व व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। हैकथाॅन के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय विकास संगठन, नूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से प्रदेशभर के सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल काॅलेजों, उच्च तकनीकी संस्थानों, कृषि संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वेबिनार के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थान द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डाॅ. रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये पंजीकरण के लिए आनलाइन एप्लीकेशन विंडो भी 12 जनवरी से खोल दी जायेगी। हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने सम्बंधित सभी जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी।
ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 की थीम ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल है। जो फूड इको सिस्टम को इंगित करती है।