उत्तराखंडदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने  नववर्ष पर 5/1 गोरखा राइफल्स के जवानों को मिठाई खिलाकर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं व मुबारकबाद,कहा – देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक राष्ट्र की शान

कहा – नया वर्ष सैनिकों के जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आए
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित 5/1 जीआर (गोरखा राइफल्स) के जवानों से भेंट कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक राष्ट्र की शान हैं। सैनिकों का साहस, अनुशासन और समर्पण ही देश को सुरक्षित और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सैनिकों के जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आए, यही उनकी कामना है।
इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, 5/1 जीआर के सुबेदार मेजर सहित जीसीओ और जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *