उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी ने नववर्ष पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में दी सौगात – 117 लाख की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

विधायक निधि के 46.81, एमडीडीए के 17.61  और सिचाई विभाग से 46.81 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्य शामिल 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नए साल पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र को 117.27 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के सालावाला वार्ड में कराए गए कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें विधायक निधि के कुल 46.81 लाख, एमडीडीए के 17.61 लाख और सिचाई विभाग से   46.81 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि आवागमन, सुरक्षा एवं सिंचाई से जुड़ी सुविधाएं मजबूत होंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नए साल पर विधानसभा क्षेत्र को दी गई यह सौगात क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और आमजन को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन कार्यों से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री घोषणा से  सालावाला पुल, सामुदायिक भवन और बृजलोक कॉलोनी में नाला पुनर्निर्माण का कार्य भी शीघ्र करवाए जाएंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, शिवओम राजू, राकेश सोनकर, कमला रानी, रमेश प्रधान, रवि वर्मा, मोहिनी वर्मा, विनय गुप्ता, संजय नौटियाल, सुरेंद्र राणा, अमन, सुभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *