उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

देवी देवताओं के अपमान पर तत्काल माफी मांगे, कांग्रेस सीएम और गांधी परिवार : महेंद्र भट्ट 

कहा – तेलंगाना सीएम का देवी देवताओं के अपमान में कांग्रेस आलाकमान की शह ,
भाजपा ने कांग्रेस  पार्टी पर हिंदुओं के प्रति गहरी नफरत रखने का आरोप लगाया
देहरादून । भाजपा ने तेलंगाना सीएम रेवंता रेड्डी के देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए तत्काल कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक माफी की मांग है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, एक बार साबित हुआ है कि कांग्रेस पार्टी हिन्दू विरोधी और मुस्लिम परस्त है। ये सारी बयानबाजियां गांधी परिवार के निर्देशों पर ही की जा रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, एक के बाद एक उनके नेताओं और मुख्यमंत्रियों के बयान हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब  तुष्टिकरण से अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। रेवंता की देवी देवताओं पर की गई अपमानजन एवं अश्लील टिप्पणी, हिंदू आस्था और रीति-रिवाजों के मूल सिद्धांतों पर हमला है।  उन्होंने विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर हिंदुओं के प्रति गहरी नफरत रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से मुस्लिम वोट बैंक के आगे झुकने वाली पार्टी रही है। इससे पूर्व रेवंत रेड्डी ने खुद कहा था कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है। यह बयान ही उनकी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस की हिंदुओं और हिंदू देवताओं के प्रति नफरत उजागर होने के बाद समाज को एकजुट होने की जरूरत है। सनातन समाज के लिए भी गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। क्या आप विभाजित रहेंगे और अपमान सहते रहेंगे, या आप एकजुट होंगे और अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे?
उन्होंने इस अक्षम्य कृत्य के लिए मुख्यमंत्री रेवंता रेड्डी समेत समूचे कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *