नगर निगम देहरादून की एक और पहल – ड्रोन के माध्यम से शहर के जीवीपी प्वाइंटस एवं कूडा डम्पिंग स्थलों की निगरानी की शुरुआत
कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल रहे मौजूद
देहरादून।महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा पायलेट प्राजैक्ट के रुप में ड्रोन के माध्यम से शहर के जीवीपी प्वाइंटस एवं कूडा डम्पिंग स्थलों की निगरानी की शुरुआत की गई है।
पूर्व में जीवीपी प्वाइंटस तथा अन्य सम्बन्धित स्थलों पर कूडे की सूचना विलम्ब से प्राप्त होने के कारण स्थलों से कूडा उठान में देरी होने की सम्भावना बनी रहती थी, लेकिन अब ड्रोन से लाईव माॅनिटिरिंग की जा सकेगी, जिससें कूडा उठान की प्रक्रिया में गति, पारदर्शिता तथा प्रभावशीलता आयेगी। नगर निगम द्वारा इस 25 एक्स जूम ड्रोन के माध्यम से निगम क्षेत्रांर्गत 15 वार्डो की लाईव माॅनिटिरिंग की जायेगी। साथ ही कारगी चैक स्थित मेकेनाइज्ड टांसफर स्टेशन में वाहनों के आवागमन पर भी निगरानी रखी जायेगी। ड्रोन फ्लाइट दो शिफ्टों में संचालित की जायेगी- प्रथम सिफ्टः- सुबह 8 बजे से 10 बजे तक (सफाई से पूर्व) तक तथा द्वितीय सिफ्ट दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे (सफाई से उपरांत) तक की जायेगी। ड्रोन लाईव माॅनिटिरिंग हेतु नगर निगम के आईसीसीसी कट्रोल रुम मेें टीम नियुक्त की गई है जोकि स्थलों पर कूडा होने की सूचना के सम्बन्ध में सम्बन्धित मुख्य सफाई निरीक्षक को त्वरित सूचना प्रेषित करेगी। नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा स्वास्थ्य अनुभाग को ड्रोन से प्राप्त डेटा पर तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
नगर निगम की इस नवीन पहल से जहाॅ शहर में सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ होगी वही निगम को इस एकीकृत माॅनिटिरिंग तकनीक के माध्यम से समय, संसाधनों की बचत तथा कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित होगा।