उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्यहरिद्वार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर, 1581 मरीजों ने उठाया कैंप का लाभ

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ
  पिरान कलियर / देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियर में  को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवासियों सहित बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल सहित पिरान कलियर दरगाह स्टाफ ने भी लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद गद्दीनशीन कलियर शरीफ, सलीम चेयरमैन, कलियर शरीफ एवम् आदिल फरीदी वरिष्ठ समाजसेवक ने किया।शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ रचित आहूजा, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. आरती रावत, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जयकृत चौधरी, आईवीएफ, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अंशिका, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ नियाज अहमद एवम् डाॅ सितांशु, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शाबान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ फात्मा अंजुम, नेत्र रोग विभाग से डॉ प्रियंका गुप्ता, मनोरोग विभाग से डॉ मोहन ध्यानी, हड्डी रोग विभाग से डॉ आदित्य कुमार, सर्जरी विभाग से डाॅ शाहा तौसीफ, दंत रोग विभाग से हिमानी पैन्यूली, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ शमा और डाॅ बरखा, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ एसडीएस रावत ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कैंप को सफल बनाने में गोल्डन भाई, वरिष्ठ समाजसेवक, शहजाद भाई, वरिष्ठ समाजसेवक, मेहरबान भाई, वरिष्ठ समाजसेवक, दिनेश रतूड़ी, हरीशंकर गौड, सुहेब खान, जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विशेष सहयोग रहा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *