उत्तराखंडदिल्लीदेहरादून

कृषि मंत्री जोशी ने सुना  ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण, कहा -’ देश के करोड़ों नागरिकों के साथ हृदय से संवाद का एक  माध्यम बन चुका कार्यक्रम 

कहा – प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं बल्कि जनजागरण का अभियान 
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को सुना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का संवाद न केवल जनभावनाओं को स्पर्श करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक में कर्तव्य, गर्व और आत्मनिर्भरता की भावना भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों के साथ हृदय से संवाद का एक पवित्र माध्यम बन चुका है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं बल्कि जनजागरण का अभियान है, जो एकता, संस्कृति और स्वावलंबन के मूल्यों को नई ऊँचाई देता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर इसके गौरवगान में स्वतः स्फूर्त भागीदारी करनी चाहिए और अपने सुझाव  #VandeMatram150 के साथ साझा करने चाहिए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *