आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला : लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ कर रहे प्रधानमंत्री मोदी : कुलदीप कुमार
विधायक खजान दास के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित
देहरादून।राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में राजपुर विधानसभा के तीनों मण्डल करणपुर, अंबेडकर, एवं डालनवाला मंडल का संयुक्त रूप से सम्मेलन संपन्न हुआ।
सम्मेलन का संचालन करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता कुलदीप कुमार प्रदेश संयोजक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रेषित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। देश में छोटे-छोटे लघु उद्योग धंधों का पुनः जीवित किया जा रहा है। छोटे-छोटे उद्योग धंधे समाप्ति की ओर चले गए थे। आज हस्तशिल्प ग्रामीण कारीगरों द्वारा स्वनिर्मित स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण बहुत तेजी के साथ हो रहा है।
आज से लगभग 60 वर्ष पूर्व दत्ततोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी चेतन को जगाने का संकल्प लिया था। उसी दिशा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ कर रहे हैं। हम सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी अपनाने की बहुत अधिक आवश्यकता है।
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि वह समय आ गया है कि हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा इसके लिए हमें स्वदेशी अपनाने की आवश्यकता है आप सभी लोगों से अपील है कि स्वदेशी किसी भी रूप में अपनाया जाए ताकि भारत देश एक अग्रगानी देशों में गिना जाए!
राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास ने सभी से आग्रह किया कि वह स्वदेशी अपनाएं । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्य मंत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, मधु भट्ट ,भगवत प्रसाद मकवाना, अशोक वर्मा ,जोत सिंह बिष्ट, विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राहुल लारा, महामंत्री अवधेश तिवारी, साक्षी, शंकर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, विनोद शर्मा, हरीश नारंग, अक्षत जैन, राहुल पँवार, रानी सैनी, अंकुर जैन,पूनम, पार्वती ,सुभम जैन, दीपक जैती, प्रियंका आनंद, वीरेश जैन,कुलवंत सूद, मनोज पटेल,नवीन आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

