उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

Good News – जीआरडी कॉलेज एवं पियर्सन ने वैश्विक प्लेसमेंट के लिए मिलाया हाथ, उत्तराखंड के स्टूडेंट्स को होगा फायदा 

सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए जीआरडी कॉलेज ने बढ़ाया अपना कदम ,
उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट लेना हुआ आसान
देहरादून । उत्तराखंड के प्रतिष्ठित  जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड ने सस्ती एवं विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए  पियर्सन  के साथ गठजोड़ किया है ,जिससे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी एवं उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट भी मिल पाएगा। जीआरडी कॉलेज ने आज राजपुर रोड स्थित अपने कैंपस में पियर्सन  के साथ गठजोड़ किया एवं  उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।  इस कार्यक्रम में  जीआरडी कॉलेज के तरफ से वाइस चांसलर इंद्रजीत सिंह,  मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, परभजीत, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पंकज चौधरी, जसमीत कालरा एवं डॉक्टर करुणाकर झा उपस्थित रहे वहीं पियर्सन की ओर से मुस्तफा रहमान रीजनल, मैनेजर इंडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जीआरडी कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक गण मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन जसमीत कालरा ने किया एवं डॉक्टर करुणाकर झा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं डॉ पंकज चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं वर्तमान में भारतीय शिक्षा पद्धति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के लिए एवं उसमें जो – जो सुधार होने हैं उस संदर्भ में अपनी बात रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीआरडी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबरा ने कहा कि पियर्सन और जीआरडी कॉलेज का यह गठजोड़ उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी होगा।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पियर्सन के रीजनल मैनेजर मुस्तफा रहमान ने कहा कि पियर्सन का उत्तराखंड में यह पहला केंद्र है जहां से उत्तराखंड के बच्चों को मदद मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *