उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर चौहान के साथ टीम ने की सीएम धामी से मुलाकात, सभी को दी मुबारकबाद 

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख के अलावा
मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी,मीडिया सह संयोजक  विनय गोयल,  राजेंद्र नेगी व  विकास तिवारी भी रहे साथ
देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रमुख  मनवीर सिंह  चौहान एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी ने प्रदेश मीडिया सह संयोजकों के साथ  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सभी को शुभकामनाएं दी।
इस शिष्टाचार मुलाकात में उनके साथ नव नियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक  विनय गोयल,  राजेंद्र नेगी,  विकास तिवारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस नई दायित्व हेतु विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  चौहान ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि सीएम धामी के विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी सरकार के दौरान हमें पार्टी की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में दी गई जिम्मेदारी को हम सब पूर्ण क्षमता और कर्मठता से अंजाम देंगे। केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता के मध्य नीचे तक पहुंचाएंगे और जनता को लाभांवित करवाने में मदद करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई भूमिका के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी। साथ ही कहा कि आप सभी को मीडिया समन्वय से संगठन के कार्यों को गति देने के साथ सरकार की योजनाओं को भी जनता के बीच ले जाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने में आप सबकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *