उत्तराखंडचमोली

सीएम धामी ने कहा – सत्र चलाने में सहयोग नही करना चाहता था विपक्ष, सस्ती लोकप्रियता के लिए किया हंगामा

कहा – बड़ी कठिनाइयों और मानसून की परेशानियों के बावजूद सभी लोग भराड़ीसैंण पहुंचे
गैरसैंण।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी कठिनाइयों और मानसून की परेशानियों के बावजूद सभी लोग भराड़ीसैंण पहुंचे, मगर विपक्ष भराड़ीसैंण में सत्र चलाने के मूड में नहीं था।  19 अगस्त को 1 घंटा 45 मिनट में 8 बार सदन को स्थगित करना पड़ा। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मुलाकात की थी और सत्र को सुचारू चलाने की अपील की थी। इस सत्र में सरकार ने कई तैयारी की थी। धराली और पौड़ी में भीषण आपदाएं आई थी, सरकार और सत्ता पक्ष के विधायक आपदा के विषय पर नियम 310 के तहत चर्चा करने के पक्ष में थे, लेकिन विपक्ष ने सस्ती लोकप्रियता के लिए हंगामा किया। सीएम धामी ने कहा कि अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी थी, देहरादून में रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। वहीं, पंचायत चुनाव पर सीएम धामी ने कहा कि देहरादून और बाजपुर में कांग्रेस चुनाव जीती है, वहां से कोई सवाल नहीं आया, केवल नैनीताल का विषय आया और वहां पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *