उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम की मृत पशुओं के लिए आधुनिक विद्युत श्मशान  स्थापित करने की योजना बढ़ रही आगे- नमामि बंसल

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया दो महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण
देहरादून।शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम देहरादून द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल ने दो महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया ।
प्रथम चरण में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए परंपरागत दफनाने की प्रक्रिया को समाप्त किए जाने का प्रयास के तहत एक आधुनिक विद्युत श्मशान  स्थापित करने की योजना को आगे बढ़ाया गया है। इसके लिए मोथरोवाला क्षेत्र में उपयुक्त स्थान चिन्हित किया गया है, जहाँ निरीक्षण भी किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से मृत पशुओं का निस्तारण अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जा सकेगा।
द्वितीय चरण में, नगर निगम द्वारा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आर्केडिया क्षेत्र में
निर्माण एवं विध्वंस प्लांट के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस स्थान के माध्यम से निर्माण एवं ध्वंस संबंधी अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे शहर में अवैध डंपिंग पर अंकुश लगेगा और पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा।नगर निगम का यह प्रयास शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *