उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीएम धामी का जनता के साथ सुख दुख में खड़े होने का आशीर्वाद है पंचायत चुनाव में  जीत- दुष्यंत गौतम

कहा – प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ाएगी
ट्रिपल इंजन की सरकार ,
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार जताया 
देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत कुमार गौतम ने पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे सीएम धामी का जनता के सुख दुख में साथ खड़े होने पर आशीर्वाद बताया। इस परिणाम के लिए पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत की प्रशंसा भी की। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जनता को गुमराह कर देश पर शासन की मंशा रखने का भी आरोप लगाया। साथ विकसित भारत के लिए उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार की जीत निश्चित बताई।
पार्टी कार्यालय में मीडिया के सवालों का ज़वाब देते हुए उन्होंने वोटर सूची को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि लोकतंत्र की हत्या, वोट चोरी जैसे अतर्किक और असंवैधानिक आरोपों पर कौन उन्हें समझाएगा। एक इलेक्शन कमीशन ही था जो उन्हें समझा सकता था। लेकिन लगता है उन्होंने कभी नहीं समझने की कसम उठाई हुई है। सत्य तो यह है कि लोकतंत्र की सबसे पहले हत्या तो तब की गई थी जब राजनैतिक महत्वकांक्षा के लिए नेहरू और कांग्रेस ने देश का बंटवारा कराया, लाखों लोगों की हत्या हुई। फिर इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया कि हजारों लोग मारे गए, लाखों लोग जेल में बंद किया गया, पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाए गए, पूरा देश जेल में तब्दील हो गया था। राजीव गांधी ने 1984 में हजारों सिखों का कत्लेआम किया और  राहुल गांधी की पूर्व की सरकार ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया।
वहीं उन्होंने भाजपा के पक्ष में पंचायत चुनावों नतीजों के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जीत के कारणों का जिक्र करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि यह दशक उत्तराखंड का होगा पर हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री की कार्यशैली, जनता के बीच लगातार खड़े रहना, आपदा के बीच प्राथमिकता से लोगों की मदद मिले उस पर ध्यान देना। इसके अतिरिक्त हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व  की समाजसेवा करने का नतीजा है, जिला पंचायत अध्यक्ष 12 में से 10 सीट और अधिसंख्य प्रमुख सीट जीतना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ाएगी। वहीं हमारी जीत की यह लहर, आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत में तब्दील होगी।
कहा -उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जीत सुनिश्चित 
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, हम बिल्कुल आशान्वित हैं कि देश की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी के ऊपर पूर्व विश्वास करते हैं। सभी चाहते हैं कि सारे क्षेत्रों में देश आगे बड़े और विकसित भारत निर्माण हो। इसलिए हमारे उपराष्ट्रपति प्रतिनिधि को पूरा सहयोग मिलना और उसका जीतना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *