उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तरकाशी : धराली व हर्षिल घाटी में प्रकृति का रौद्र रूप , तीन बार फटा बादल,  धराली में आई विनाशकारी बाढ़, चार की मौत, 12 मजदूरों सहित 40 अन्य लोगों के दबे होने की आशंका, कई लोग लापता, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने जताया दुख, हरसंभव मदद का आश्वासन

डीएम और एसएसपी मौके लिए हुए रवाना,
राहत व बचाव कार्य जारी
उत्तरकाशी / देहरादून :  उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही होने से चीख-पुकार मच गई है। यहां दो- तीन दर्जन से अधिक होटल व होमस्टे बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।  बादल फटने से पहाड़ी मलबा गांव में घुस गया। धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है।  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि नुकसान बड़ा हुआ है। इतनी जल्दी आंकलन करना संभव नहीं है। लेकिन अभी तक 4 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं हादसे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर धामी से बात की है।
घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे दिन की है, जब अचानक खीर गंगा में बाढ़ आई,  जिससे सामने गंगा  पार मुखवा गांव के लोगों ने देखा तो उन्होंने चीख-पुकार मचाईं ।
सूचना मिलने पर डीएम प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक  सरिता डोबाल मौके के लिए रवाना हुए । लेकिन  गंगोत्री हाईवे दो तीन स्थानों से अवरूद्ध होने से राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। इधर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि चार लोगो की दर्दनाक मौत की खबर है । वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस विनाशकारी बाढ़ से अब तक  40-50 लोगों की हताहत होने की आंशका जताई है जबकि 25- 30 होटल  व होमस्टे तबाह होने की सूचना है । स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने की सूचना है।
वहीं इसके अलावा अन्य 40  से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है।इधर धराली-हर्षिल में अतिवृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर  संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन,सेना,
टीआरएफ और एनडीआरएफ एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में  जुटी हैं।आपदा कंट्रोल रूप से भी स्तिथि की निरंतर निगरानी की जा रही है।
हर्षिल वैली में तीन स्थानों पर फटा बादल, आर्मी कैंप आपदा की चपेट में आया 
उत्तरकाशी:   गंगोत्री के मुख्य पड़ाव धराली,हर्षिल घाटी में कुदरत का कहर देखने को मिला है। दोपहर धराली में खीर गंगा में जल सैलाब ने सब कुछ तबाह कर दिया है तो वहीं हर्षिल में भी बादल फटने का भयानक वीडियो सामने आया है। सैलाब पेड़ पौधों के साथ ही सबको अपने साथ बहाकर ले जाता दिख रहा है।हर्षिल आर्मी बेस कैंप से कई सेना के जवान की   लापता होने की खबर है। बताया गया  है कि पूरा आर्मी कैंप आपदा की चपेट में आ गया। वहीं हर्षिल के पास भागीरथी का जल स्तर रूकने से झील बन गई है।इसके अलावा सुक्की टॉप के अपोजिट में भी धोंगाढ़ उफान पर आया है।
बादल फटने की सूचना पर सेना ने संभाला मोर्चा, दो दर्जन से लोगों की बचाई जान
उत्तरकाशी :  धराली गांव के पास बादल फटने से  हुई भारी जल प्रलय भार हुई है। दोपहर अचानक पानी और मलबा का सैलाब आने से दर्जनों होटल, होमस्टे आपदा के भेंट चढ़ गए ।
इधर  सेना ने तत्काल रेस्क्यू अभियान में जुट गए । सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सेना ने तत्काल रेस्क्यू अभियान में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक जवानों की रेस्क्यू टीम ने 20 -25 लोगों को सुरक्षित निकाला। वहीं आइबेक्स ब्रिगेड के अधिकारी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने
उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से हुई तबाही  पर गहरा दुख जताया है। गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की । गृह मंत्रालय ने तत्काल राहत के लिए चिन्नू हैलीकॉप्टर भेजने के के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के  धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।अमित शाह ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।
गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से अपना दौरा  कर मुख्यमंत्री धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली है।
डीएम ने राहत कार्य में दिये तेजी लाने के निर्देश
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से खीर गंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं हर्षिल हैलीपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी तबाही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया। सेना,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस 108, चिकित्सा दल एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है।
जनपद में लगातार हो रही तेज वर्षा से नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रो में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने एवं पुलिस प्रशासन को लोगो को सचेत करने के निर्देश दिए।
भारी अतिवृष्टि से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आए हुए है। जिससे मार्ग अवरुद्ध है। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश बीआरओ को दिए।
बुधवार को जिले में स्कूल रहेंगे बंद
उत्तरकाशी:  मौसम पूर्वानुमान के  बाद बुधवार को जिले के जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में  06 अगस्त, (बुधवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *