मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीमों ने अवैध निर्माणों पर की सीलिंग की कार्यवाही
देहरादून और मसूरी में कई स्थानों पर पहुंची एमडीडीए की टीम
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों देहरादून व मसूरी में किये जा रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
संगीत गोयल व प्रवीण कुमार गर्ग ने ब्योमप्रस्थ कॉलोनी जीएमएस स्वीकृत मानचित्र से भिन्न किये जा रहे निर्माण पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गयी। इस कायवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियन्ता अभिजीत थलवाल व सुपरवाईजर सुरेश मौजूद रहे
साथ ही प्राधिकरण ने मसूरी रोड इस्टेट कोला हाथीपांव में मुकेश राणा द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की ।इस कार्यवाही में ,अवर अभियन्ता अनुज पांडेय, सुपरवाईजर व अन्य लोग मौजूद रहे।

