उत्तराखंडदेहरादून

हरित पखवाड़े के तहत नगर निगम देहरादून ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, छात्र/ छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश

महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल रहे मौजूद
देहरादून।हरित पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम देहरादून ने बुधवार को देहरा इंटर कॉलेज , बंजारावाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ।  महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। त नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित नगर निगम देहरादून के अधिकारी एवं स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा हरेला एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय पर लोक गीत , गढ़वाली नृत्य एवं व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिनको महापौर व नगर आयुक्त  ने ट्रॉफी और सर्टिफिकेट  देकर किया  । कार्यक्रम में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने छात्र/ छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आवाह्न किया। उन्होंने  विकास एवं पर्यावरण के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए विकास करने का आश्वासन दिया । महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी बच्चों को स्टेज पर कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया महापौर  ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री  द्वारा चलाए जा रहे” एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को एक एक पेड़ अपने माता-पिता , गुरुजन आदि के नाम पर लगाने का अनुरोध किया ।  देहरा इंटर कॉलेज की निदेशक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित  किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *