उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस गंगा जल के पात्र में आतंकी वारदात की आशंका को जोड़कर कर रही सनातन का अपमान : चौहान

कहा -गंगा जल के पात्र को आतंकवाद से न जोड़े कांग्रेस,आस्था नितांत निजता का विषय
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को गंगा जल की महत्ता और कांवड़ियों की आस्था को तुष्टिकरण के नजरिये से नही देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गंगा जल के पात्र में आतंकी वारदात की आशंका को जोड़कर सनातन का अपमान कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि राज्य मे सेकडों साल से श्रावण मास में काँवड़िये हरिद्वार से अलग अलग राज्यों मे काँवड लेकर जलाभिषेक करते रहे हैं। आस्थावान कांवड़िये जल पात्र मे कितना जल लेकर जाते हैं और वह भारी है अथवा हल्का उन्हें इसका भान नही होता, क्योकि वह भक्ति भाव में डूबा होता है। जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण के चलते मानसिक बोझ से दबी है।
चौहान ने गंगा जल पात्र में विस्फोटक और आतंकी वारदात से जोड़ने की आशंका को कांग्रेस अध्यक्ष का बेतुका  बयान बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे कथन से बहुसंख्यक सनातनी समाज की भावना को आहत करने की समय समय पर असफल कोशिश करती रही है।  अभी तक करोड़ों की संख्या मे काँवड़िये इस यात्रा को भक्ति भाव से पूरी करते रहे हैं और कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई है।
अन्य वर्षी की भाँति इस बार भी काँवड यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हुई और निर्विघ्न संपन्न  हुई। चौहान ने कहा कि
जनता हर बार की तरह दोबारा कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार है और गुरुवार को पंचायत परिणाम मे यह साफ तौर पर दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *