उत्तराखंडदेहरादून

हरित पखवाड़े के तहत नगर निगम का वृक्षारोपण अभियान जारी-महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा – पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें छात्र

हरित पखवाड़े के तहत मोथोरोवाला में निगम की भूमि एवं विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून।नगर निगम देहरादून के हरित पखवाड़े के अंतर्गत   महापौर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में मोथोरोवाला में निगम की भूमि एवं विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्र/ छात्राओं के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया तथा बच्चों को कॉटन बैग्स का वितरण किया गया । महापौर सौरभ थपलियाल ने छात्र / छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । उन्होंने लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का आवाह्न भी किया तथा प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया ।
29 जुलाई  को नगर निगम की ओर से हरित पखवाड़े के अंतर्गत
टेरिटोरियल आर्मी एवं समस्त  पार्षदगणों के सहयोग से डांडा लखोंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।  नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित  नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *