उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उत्तराखंड में जारी पंचायत चुनाव प्रक्रिया की दी जानकारी

पंचायत चुनाव को लेकर की चर्चा,प्रचंड जीत का दिलाया भरोसा ,पुनः प्रदेश संगठन का दायित्व सौंपने के लिए आभार जताया
नई दिल्ली/देहरादून । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान पुनः प्रदेश संगठन का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव समेत अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मानसून सत्र के दौरान  भट्ट ने  नड्डा से उनके संसदीय चैंबर में यह शिष्टाचार भेंट की। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर धन्यवाद किया। साथ ही उनके माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसमें भी प्रचंड जीत का भरोसा दिलाया। वहीं इस संबंध में प्रदेश संगठन की चुनावी तैयारियों और रणनीति की चर्चा की। इसके अतिरिक्त पार्टी के वर्तमान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश में जारी सांगठनिक गतिविधियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *