उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीएम पुष्कर धामी बोले -सहज व सरल  स्वभाव वाले महेंद्र भट्ट प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल आसमान तक पहुंचाने में हुए सफल

कहा -भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां पहुंच जाता है, मुझे और महेंद्र भट्ट को देखकर महसूस किया जा सकता है उदाहरण,
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को दी शुभकामनाएं और बधाई ,
पंचायत चुनाव के बाद 27 के विधानसभा और फिर 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत करेंगे हासिल
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा संगठन  पर्व  के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों के अनुमोदन के लिए आयोजित प्रांतीय परिषद की बैठक में
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि  भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां पहुंच जाता है, इसका उदाहरण मुझे और महेंद्र भट्ट को देखकर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने महेंद्र भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहज सरल और  स्वभाव के चलते हुए प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल आसमान पर पहुंचाने तक सफल हुए हैं। यही वजह है कि उनके नेतृत्व में हम एक के बाद एक लगातार सभी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। जीत का सिलसिला और सबके सुख-दुख का सहभागी होने की प्रवृति के चलते हासिल, कार्यकर्ता के विश्वास ने उन्हें दोबारा अपना अध्यक्ष चुना है।
उन्होंने कहा मेरा भी विश्वास है कि काम को बोलना चाहिए, काम दिखाई देगा तो जनता का विश्वास स्वयं आपको आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हो जाएगा। वही उम्मीद जताई कि आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव में केंद्र और राज्य की योजनाओं को हम प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नीचे तक ले जाने में सफल होंगे।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए में कहा कि जो कल आरोप लगाते थे, हार के डर से हम चुनाव नहीं कर रहे हैं, जब हमने घोषणा की तो वही कोर्ट चले गए, जब न्यायालय में मजबूत पैरवी करके पुणे चुनाव की घोषणा करवाई तो अब वहीं कांग्रेस मौसम खराब होने का हवाला देकर चुनाव से भाग रही है। दरअसल सच्चाई यह है कि कांग्रेस शुरुआत से ही पंचायत चुनाव के पक्ष में नहीं रही है, वह जानती है कि निकायों और हरिद्वार पंचायत चुनाव की तरह वह इसमें भी करारी हार का मुंह देखने वाली है।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि धारा 370, श्री राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, वक्फ संशोधन बिल जैसे साहसिक फैसलों ने देश का माहौल बदल दिया है। 2014 से पहले देश की दब्बू और पिछले लोगों की छवि को बदलते हुए, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर लीडर के रूप में उभर रहा है। उनकी इच्छा शक्ति और साहस का परिणाम है कि देश की बहादुर सेना आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। अब हम आतंकवादियों को उनके बिलों से ही साफ करने का काम करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जांबाज जवानों ने पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने पर ला दिया था।
प्रदेश में भी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के कारण चौमुखी विकास की गति लगातार तेज हो रही है। हम सब के प्रयासों का नतीजा है कि नीति आयोग की सतत विकास के इंडेक्स पर हम पहले स्थान पर आए, ईज ऑफ डूइंग में हमने सुधार किया, बेरोजगारी की दर में हम राष्ट्रीय औसत से आगे रहे। हमने सख्त धर्मांतरण, दंगा रोधी कानून लागू किया और लव जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की। प्रदेशवासियों की भावनाओं के अनुरूप हमारी सरकार सख्त भू कानून लेकर आई जिसका नतीजा है कि 65 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण से अब तक हम मुक्त करा चुके हैं। 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू करने वाला हम पहला राज्य बने। कठोरता नकल विरोधी कानून लेकर हम आए जिसके संरक्षण में 23 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी प्रक्रिया से सरकारी नौकरी देने में हम सफल रहे हैं।

हमारी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने में जुटी है, जिसके क्रम में 200 से अधिक छोटे बड़े भ्रष्टाचारियों को हम सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। यह आम धारणा थी कि भ्रष्टाचार निवारण कार्यवाही में छोटी मछलियां ही पकड़ी जाती है लेकिन आज हम बड़ी मछली भी पकड़ रहे हैं और मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लाख झूठ और भ्रम फैलाएं लेकिन हम उत्तराखंड का विकास विकल्परहित संकल्प के साथ करते रहेंगे। पार्टी में भी हम इसी संकल्प पर आगे बढ़ते हुए पंचायत चुनाव के बाद 27 के विधानसभा और फिर 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड विजय हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *