उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – कार्यकर्ताओं के सहयोग से पिछले 3 साल में राजनीतिक चुनौतियों को सफलता के साथ संभव कर दिखाया

2027 के लिए लगाया 60 पार का नारा ,
कहा- विधानसभा चुनाव में लगाएंगे जीत की हैट्रिक
प्रदेश अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी देने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
देहरादून।महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं। ऐसे करने वाले वो उत्तराखंड भाजपा के पहले नेता हैं, जिन्होंने यह इतिहास रचा है। अध्यक्ष बनते ही उन्होंने अपने संबोधन में 2027 के विधानसभा चुनाव में 60 पार का नारा दे दिया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा 2027 में विधानसभा जीत की हैट्रिक लगाएगी।
निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर वो पार्टी हाईकमान के आभारी हैं। प्रदेश प्रभारी ने हमेशा उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत किया, जिस वजह से आज पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में राजनीतिक चुनौतियों को सफलता के साथ संभव करके दिखाया है।
भाजपा पंचायत चुनाव में उतारेगी अधिकृत प्रत्याशी
उत्तराखंड भाजपा की दोबारा बागडोर संभालने वाले महेंद्र भट्ट ने  कहा कि जल्द ही पंचायत चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।
उन्होंने  कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर रणनीति बनाई गई है।
कांग्रेस पर किया करारा प्रहार 
भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महेंद्र भट्ट उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि हर चुनौतियों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। विरोधी दलों को केदारनाथ सीट पर कमल खिलाकर मुंह तोड़ जवाब दिया है। प्रदेश में 22 लाख प्रांतीय सदस्य भाजपा ने बनाने का काम किया, जिसमें 15 हजार सक्रिय सदस्य भी हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सक्रिय कार्यकर्ता को लड़ाना और जितना हमारा लक्ष्य है। सबसे बड़ी चुनौती 2027 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर हैट्रिक बनानी है। भट्ट ने कहा कि 2027 में 60 पार के नारे के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *