उत्तराखंडकृषिदिल्लीदेहरादून

कृषि मंत्री जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात  कर एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 के लिए दिया न्यौता

कृषि मंत्री जोशी ने नई दिल्ली में की केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात , 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल,
केंद्रीय मंत्री को गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये
नई दिल्ली / देहरादून । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये।
मुलाकात के दौरान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति से निपटने के लिए घेरबाड़ योजना के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि कृषि मंत्रालय की टीम देहरादून में ही बैठक करने के बाद इस समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *