उत्तराखंडदेहरादून

डीएम सविन बंसल की दो टूक- जल संकट, कमी, समस्या का प्रोएक्टिव मोड में हो समाधान, हर घर तक निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल आपूर्ति

जनमन को न हो पानी की समस्या, लाइन क्षतिग्रस्त होने पर टैंकर से, घोडे-खच्चर से कैसे भी पहुंचाए पानी, बजट की नहीं कमी,
डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता,
20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24×7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 128 शिकायत, 125 निस्तारित ,
कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी कराई जा सकती है शिकायत दर्ज
देहरादून।मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 04 जून तक पेयजल की 128 शिकायतें मिली है, जिसमें से 125 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *