उत्तराखंडचंपावत

सीएम  पुष्कर धामी का जनपद चंपावत के विकास के लिए 11365 लाख  की 18 योजनाओं का तोहफा, लोकार्पण व शिलान्यास किया, लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल

सीएम ने किया मुख्यमंत्री कैंप, टनकपुर कार्यालय में जनपद के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों से जन संवाद,
आदर्श जनपद की परिकल्पना होगी तभी साकार जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें होंगे सांझा : सीएम
चंपावत।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास के लिए 18 योजनाओं (लागत 11365.11 लाख) का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया ।
मुख्यमंत्री  धामी ने जनपद के विकास हेतु विधानसभा चंपावत के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर (चंपावत) में आयोजित कार्यक्रम में कुल लागत 11365.11 लाख की कुल 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 05 योजनाओं (लागत 6578.86 लाख) का शिलान्यास तथा 13 योजनाओं (लागत 4786.25 लाख) का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने  नगर पालिका परिषद टनकपुर की  मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत पंचमुखी गौशाला निर्माण का कार्य (लागत 146.86 लाख) का शिलान्यास किया।
इस दौरान  मुख्यमंत्री  धामी ने वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। फिर कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से बात की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है, जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे*। वरिष्ठजन, अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं। जो जीवन के हर पहलू को देख चुके होते हैं, हर परिस्थिति का सामना कर चुके होते हैं। उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ जनों के अनुभव इसलिए भी जानने-सुनने जरूरी हैं, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। यह युवाओं के लिए जरूरत भी है और समाज के लिए बड़ी अहमियत भी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा उत्तराखंड एवं चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इस कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा शासन एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं को पूर्ण गंभीरता से लेती है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी तरह की भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार,  पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा नेत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, वैभव अग्रवाल, दीप पाठक, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, नोडल अधिकारी मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, समस्त अधिकारीगण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वृद्धजन/प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
तिरंगा शौर्य यात्रा में  शामिल हुए मुख्यमंत्री 
इस दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भारतीय सेना के आभार प्रकट करने तथा आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य यात्रा  कैंप कार्यालय टनकपुर से पीलीभीत चुंगी तक निकाली गई। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
धर्म पूछकर आतंकवादियों ने लोगों की हत्या की। इसके बाद पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग को लेकर खड़ा हो गया।   पाकिस्तान को संदेश दे दिया गया है कि अब आतंक सहा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *